Loading...

जहरीला पदार्थ निगलने से व्यक्ति की हुई मौत

PARUL • 23 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में ज्वालामुखी के अंतर्गत नजदीकी पंचायत के एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यक्ति ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी।

जिसके बाद उसे उपचार के लिए अपस्ताल ले जाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे टांडा रेफर कर दिया था। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर टांडा में पोस्टमार्टम करवाया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। डीएसपी विकास धीमान ने मामले की पुष्टि की है।