जानिए मंगलवार को कहाँ के कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
Himachalnow / बिलासपुर
सहायक अभियंता विद्युत उप-मंडल-2, रविंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 दिसंबर 2024 को पेड़ों की कटाई-छंटाई और विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते रौड़ा अनुभाग के तहत आने वाले थाना सदर, अप्पर निहाल और इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ने बताया कि यह शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे इस अस्थायी असुविधा में विभाग का सहयोग करें।
मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं को असुविधा के लिए पहले ही सूचित किया है।