Shut Down / 16 अक्तूबर को यहां सात घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
रखरखाव के कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
Shut Down / 16 अक्तूबर को आवश्यक रखरखाव के कारण सोलन के कुछ क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग करने की अपील की है।
सोलन
अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि पावर हाउस मार्ग, सपरून गुरुद्वारा, जिला परिषद कार्यालय, डाकघर, सुगंधा अपार्टमेंट, जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि खराब मौसम या किसी अपरिहार्य कारण से शटडाउन की निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। उपभोक्ताओं से आवश्यक व्यवस्था पहले करने और विद्युत बोर्ड का सहयोग करने का आग्रह किया गया है।