Loading...

जान पर खेलकर दी कोरोना काल में सेवाएं, कांग्रेस सरकार ने उनकी ही करी सेवाएं खत्म- मनीष

Ankita 3 Oct 2023 Edited 3 Oct 1 min read

HNN/ नाहन

भाजपा प्रदेश सचिव मनीष चौहान ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जन विरोधी करार दिया है। मनीष चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने उन कोरोना वॉरियर्स को सेवाओं से बाहर किया है जिन्होंने जान पर खेलकर कोरोना काल में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की निर्णय क्षमता लगभग शून्य हो चुकी है इसी कारण के चलते सरकार कोविड स्टाफ की सेवाओं को बरकरार नहीं रख पाई है।

मनीष चौहान ने कहा कि यह सेवा कर्मचारी अभी तक जी जान से अपनी सेवाएं दे रहे थे। सरकार के द्वारा अचानक उनकी सेवाएं समाप्त कर देने को लेकर अब उनके भविष्य पर भी संकट खड़ा हो गया है। मनीष चौहान ने कहा कि एक तरफ स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य कर्मियों का भारी टोटा चल रहा है ऐसे में आउटसोर्स पर रखे यह सेवा कर्मी महत्वपूर्ण भी साबित हो सकते हैं मनीष चौहान ने कहा कि इन कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग में ही मर्ज कर स्वास्थ्य कर्मियों की कमी को पूरा करना चाहिए।

मनीष चौहान ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द कोई उचित कदम उठाए ताकि इन बेघर हुए कर्मचारियों को सेवा विस्तार मिल सके। वहीं मनीष चौहान ने कहा कि प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने सत्ता के गलियारे में कदम रखते ही डी नोटिफिकेशन का दौर शुरू किया था। मनीष चौहान ने कहा कि लोगों ने कड़े संघर्षों और लंबे इंतजारों के बाद कहीं सब तहसील, कहीं तहसील पटवार खाने, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र आदि अपने-अपने क्षेत्र में खुलवाए थे।

पूर्व में रही जयराम सरकार ने जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी हर मांग को माना था। चौहान ने कहा कि जैसे ही प्रदेश में झूठ और झूठी गारंटीयों के सहारे पर कांग्रेस सरकार ने सत्ता हासिल करी वैसे ही इन्होंने जनता की भावनाओं को बेरहमी से कुचल दिया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का विकास पूरी तरह से राख चुका है। सरकार और उसके मंत्रियों में आपसी तालमेल ही नहीं है।

उन्होंने कहा गुटबाजी में बटी हुई कांग्रेस आज विकास के नाम पर केवल जन विरोधी निर्णय ही ले रही है। मनीष चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा के समय प्रदेश की दिल खोलकर सहायता की है मगर प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार आभार व्यक्त करने की जगह मनगढ़ंत साजिशें रच रही है। यही वजह है कि आज प्रदेश की जनता केवल 9 महीना में ही इस सरकार से पूरी तरह से ऊब चुकी है।

मनीष चौहान ने स्पष्ट कर दिया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका परिणाम भी शत प्रतिशत देखने को मिल जाएगा। उन्होंने जारी प्रेस बयान में कहा कि प्रदेश भाजपा सत्ता में ना होते हुए भी हर कदम जनता के साथ खड़ी है। निश्चित ही प्रदेश की चारों सीटें भाजपा की झोली में होगी और केंद्र में मोदी सरकार फिर से कायम होगी।