कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। वह 58 साल के थे। वही मशहूर कॉमेडियन की मौत की खबर सुनकर हर कोई स्तंभ है। पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है।
बता दे कि कॉमेडियन काफी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे तथा उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा था। राजू श्रीवास्तव के फैमिली मेंबर सहित फैन उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। गौरतलब है कि, 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था।
दिल में कई ब्लॉकेज की रिपोर्ट सामने आने के बाद दिल्ली एम्स के डॉक्टर्स की टीम ने राजू की एंजियोग्राफी करने का निर्णय लिया। हालांकि उनकी हालत में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला। आखिरकार, बीते दिनों से वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





