रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की आज 45वीं वार्षिक आम बैठक (AGM 2022) हुई जिसमें कई बड़े एलान हुए हैं। इवेंट के दौरान मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो के आज ग्राहकों की संख्या 42.1 करोड़ से अधिक हो गई है। उन्होंने आगे बताया कि जियो के ग्राहक हर महीने औसतन 20 जीबी डाटा का इस्तेमाल कर रहे हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले दोगुना है। जियो फाइबर 11,00,000 किलोमीटर एरिया कवर कर रहा है।
देश में प्रत्येक तीन में से दो यूजर जियो फाइबर के हैं। जियो 5G के जरिए मोबाइल ब्रॉडबैंड की सर्विस बेस्ट होगा। बहुत ही जल्द 100 से अधिक शहरों में जियो 5G लॉन्च होगा। 100 मिलियन घरों को जियो 5G के जरिए स्मार्ट बनाना है। इस 5G नेटवर्क के लिए 2 लाख करोड़ रुपये कंपनी खर्च करेगी। दिवाली के समय जियो 5G को लॉन्च किया जाएगा। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में दिवाली पर जियो की 5G सर्विस लॉन्च होगी। दिसंबर 2023 तक पूरे देश में जियो की 5G लॉन्च होगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





