जिला ऊना कायाकल्प अवार्ड में पीएचसी सोहारी टकोली ने हासिल किया प्रथम स्थान
HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
जिला ऊना में कायाकल्प अवार्ड के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(पी.एच.सी)का चुनाव हुआ था। जिसमें स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत कायाकल्प पुरस्कार 2023 -24 के परिणाम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोहारी टकोली ने जिले भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसमें उन्होंने 2 लाख रुपए की राशि अर्जित की।
यह जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर गौरव धीमान ने दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने और स्वास्थ्य कर्मचारी की मेहनत का ही यह परिणाम है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोहारी के डॉक्टर गौरव धीमान व सभी स्टाफ ने इस उपलब्धि पर सीएमओ ऊना संजीव वर्मा, एमओएच डॉक्टर सिधु, डीपीओ डॉ. रमन संदल, खंड चिकित्सा अधिकारी थानाकलां डॉक्टर नरेश शर्मा को बधाई दी है।
डॉ. गौरव धीमान ने स्वच्छता और रखरखाव में इस पुरस्कार में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र सोहारी की टीम का भी धन्यवाद व्यक्त किया।
पीएचसी सोहारी में जश्न का माहौल…..
कायाकल्प अवार्ड का पहला पुरस्कार मिलने की घोषणा की खबर से पीएचसी सोहारी के चिकित्सक और स्टाफ में जश्न का माहौल दिखा। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गौरव धीमान ने कहा कि यह अवार्ड पूरी टीम को बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगी। यह हमारे सयन्वय और मरीजों की बेहतर देखरेख करने का प्रतिफल है।
इनका रहा योगदान…..
चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी डॉक्टर गौरव ने बताया कि कायाकल्प पुरस्कार में प्रथम आने पर फार्मेसी ऑफिसर हितेशी,पूर्व फार्मेसी ऑफिसर राजेश भारद्वाज, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर करणवीर सिंह का विशेष योगदान रहा है।
सीएमओ ऊना संजीव वर्मा ने कहा कि जिले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोहारी का कायाकल्प अवार्ड योजना में आना बड़ी बात है। यह सब सहयोगियों और कर्मचारियों की मेहनत का फल है। पुरस्कार से उत्साह बढ़ेगा और इस वर्ष हम सब और बेहतर कार्य करेंगे।