Loading...

जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए इस दिन तक करें पंजीकरण…

PARUL • 7 May 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर एथलेटिक्स संघ की वार्षिक प्रतियोगिता 10 व 11 मई को सिंथेटिक खेल मैदान अणु में आयोजित की जाएगी। संघ की बैठक के उपरांत जिलाध्यक्ष पंकज भारतीय ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो दिन में आयोजित की जाएगी। 10 मई को अंडर 14, अंडर 16, अंडर 18, अंडर 20 व पुरुष व महिला वर्ग की प्रतियोगिता रहेगी।

11 मई को अंडर 8 अंडर 10 व अंडर 12 समूह में बालक व बालिकाओं दोनों के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के आधार पर जून माह में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता व नार्थ जोन प्रतियोगिता के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 9 मई तय की गई है। इसके बाद किसी खिलाड़ी का पंजीकरण नहीं किया जाएगा।

कोई भी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में नंगें पांव नहीं दौड़ेगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ी 30 मीटर, 40, 50, 60, 100, 200, 400, 600, 800, 1500, 2000, 3000, 5000, लंबी कूद, गोला फेंक, 4 गुना 100 मी मिक्स रिले रेस में भाग लेंगे। खिलाड़ी अपने साथ अपनी आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की कापी लेकर आएंगे।