लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला की खुशहाली के लिए डीसी ऑफिस इंप्लाइज यूनियन ने किया शांति यज्ञ

PARUL | 27 जून 2024 at 2:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कन्या पूजन के साथ आयोजित भंडारे में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने करी शिरकत

HNN/नाहन

जिला मुख्यालय नाहन डीसी ऑफिस इंप्लाइज यूनियन के द्वारा मां बाला सुंदरी के पूजन के साथ विशाल शांति यज्ञ आयोजित किया गया। जिला की खुशहाली के लिए उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित यज्ञ में उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा, एडीसी गौरव महाजन, एडीएम एलआर वर्मा तथा एम्पलाइज यूनियन की प्रधान सुदेश तोमर आदि के द्वारा पूर्ण आहुति दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस मौके पर डीसी ऑफिस इंप्लाइज के संयुक्त सहयोग के द्वारा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन किसान भवन नाहन में हुआ, जिसमें सैंकड़ों की तादात में श्रद्धालुओं ने शिरकत करी।

भंडारे के आयोजन से पहले एडीएम एलआर वर्मा, एडीसी गौरव शर्मा के द्वारा कन्या पूजन किया गया। डीसी ऑफिस एम्पलाइज यूनियन प्रधान सुदेश तोमर ने बताया कि मां बाला सुंदरी के नाम पर हर वर्ष यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जाता है।

यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कीर्ति अग्रवाल ने बताया कि इस पूजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सहित जिला सिरमौर में सुख शांति बनी रहे यह कामना की जाती है।

इस मौके पर विशेष रूप से एसडीएम कसौली नारायण चौहान, अधीक्षक ग्रेड 1 संतोष एम्पलाइज यूनियन महासचिव विजय सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]