Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में इस दिन विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित……

Ankita • 12 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

11 केवी खलियार-पुरानी मंडी उच्च ताप विद्युत लाईन की जरूरी मरम्मत व रख रखाव का कार्य किया जायेगा। जिसके दृष्टिगत 14 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बनाणु, बाड़ी, लोअर बिजणी, जवाहर नगर, खलियार, छिपणु, पुरानी मंडी, उपायुक्त आवास, ढांगसीधार, पुलिस कॉलोनी, डीएवी स्कूल तथा आस-पास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-तीन नरेश कुमार ने यह जानकारी देते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि मौसम खराब रहने की स्थिति में यह कार्य स्थगित या अगले दिन किया जा सकता है।