Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में इस दिन बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….

PARUL • 6 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना के 132 केवी उपकेंद्र अंब में 33/11 केवी, 10 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर के एनआईएफपीईएस के निर्माण के कारण 11 केवी आऊटगोइंग फीडरों में 8 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ई. अरूण कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी है।

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ई. अरूण कुमार शर्मा ने बताया कि 11 केवी आऊटगोइंग फीडरों में सिद्धपुर, दशहरा, कोहरचन और पंजो आदि क्षेत्रों में 8 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ई. अरूण कुमार शर्मा ने इस दौरान आमजन से सहयोग की अपील की है।