जिला के इन क्षेत्रों में कल सुबह इतने बजे लगेगा पावर कट….
पांवटा साहिब और आसपास 26 नवंबर को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
HNN/ मंडी
सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल साईगलू हुकम चंद ने बताया कि 13 जुलाई को बीर फीडर में पुरानी बिजली की तारों को बदलने और नए बिजली के पोल लगाने का कार्य किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इस कार्य के दृष्टिगत 13 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खपरेहड़ा, भलेड़, तरनोह, घेरू, नेरन, थाम्बा तथा रोपड़ी आदि क्षेत्र में बिजली आधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अथवा किन्हीं अन्य अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।