Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद….

Ankita • 20 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

11 केवी जेल रोड़ तथा 11 केवी हॉस्पिटल एचटी लाइन की आवश्यक मरम्मत तथा पेड़ व झाडियों की कटिंग का कार्य 21 जुलाई को किया जायेगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बिजली बन रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता उपमंडल नंबर एक नरेश कुमार ने दी है।

उन्होंने बताया कि मरम्मत के चलते 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक जेल रोड़, दो अम्ब, तल्याहड़, सर्किट हाउस, पैलेस, डाइट, सुहड़ा मुहल्ला, महाजन बाजार,रवि नगर, गणपति रोड़, मोती बाजार, तुंगल कॉलोनी, टाउन हाल तथा साथ लगते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण यह कार्य अगले दिन किया जायेगा। उन्होंने लोगों के सहयोग की अपील की है।