जिला के इन क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद…
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/ मंडी
24 जुलाई को बीड़ फीडर में पुरानी तारों को बदलने तथा नए बिजली पोल लगाने का कार्य किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल साईगलू हुक्म चंद ने दी है।
उन्होंने बताया कि कार्य के चलते 24 जुलाई को सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक गांव खररेहड़ा, भलेड़, तरनोह, घेरू, नेरन, थाम्बा, रोपड़ी तथा साथ लगते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता ने बताया कि कार्य पूर्ण रूप से मौसम पर निर्भर रहेगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान सभी लोगों के सहयोग की अपील की है।