जिला के इन क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद…
पांवटा साहिब और आसपास 26 नवंबर को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
HNN/ बिलासपुर
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल नंबर-।। रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 जूलाई 2024 को बिजली की नई लाइन बिछाने हेतु व लाइनों की मुरम्मत हेतु कुछ क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि कल चंगर गांव, विध्यात, अप्पर खेरियां, अप्पर निहाल, गांव निहाल, बेहल कंडेला, गांव सुंगल तथा उसके साथ लगते स्थानों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता ने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा।