Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….

Ankita • 3 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल कुल्लू ने बताया कि नेहरू पार्क के साथ ऑर्गेनिक वेस्ट कंपोस्टर के लिए ट्रांस्फॉर्मर लगवाने व 11 केवी केबल बिछाने के कार्य के लिए 4 अगस्त को 11 केवी सरवरी और 11 केवी लगवैली फीडर पर प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक ज्यूडिशियल कांप्लेक्स, ढालपुर नियर शोबला, बीएसएनएल कांप्लेक्स, खोरी रोपा, सरवरी, सुल्तानपुर, लोरन, बस स्टैंड, शीतला माता, फील्ड हॉस्टल, बाबा बालक नाथ, शीशमती, देवधार, शेता फाट, चामुंडानगर, अपर मिया बेहर, आईटीआई, जीएम इंडस्ट्री, सारी, भेखली, सारी व धरमोट आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

वहीं सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल भुंतर ने बताया कि 11 केवी मौहल फीडर के अंतर्गत आने वाली एचटी लाइन के नीचे पेड़ों के काटने संबंधित कार्य और सामान्य रखरखाव के कारण इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र, अंगोरा फार्म, नेचर पार्क, मौहल चौक और नारयनी के आसपास के क्षेत्रों में 4 अगस्त को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।