जिला के इन क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद….
पांवटा साहिब और आसपास 26 नवंबर को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
HNN/मंडी
विद्युत उपमंडल साईगलू के अधीन आने वाले बीर, लाग, कथवारी, बरयारा, धार, कठयाना, सदोह, नल्होग, डोलरा-बल्ह, जमाणा, कलोथर, खड्डकल्याणा, खपरेड़ा, भलेड़, तरनोह, घेरू, नेरन, थाम्बा, रोपड़ी तथा साथ लगते क्षेत्र में 17 अगस्त को प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल साईगलू हुकम चंद ने दी है। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को बीर फीडर में पुरानी बिजली की तारों को बदलने और नए बिजली के पोल लगाने का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के सहयोग की अपील की है।