Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….

Ankita • 4 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 5 जून यानी कल सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 5 जून को प्रातः 10:00 से सांय 03:00 बजे तक ज़िला कारागार, सब्जी मंडी, पुलिस लाईन एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।