Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….

Ankita • 4 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

22 केवी कोटली फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में 5 जनवरी यानि कल सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल साईगलू हुक्म चंद द्वारा दी गई है।

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कोटली फीडर के तहत आने वाले साईगलू, कसान, कोटली, धन्यारा, सकस्वाल, समराहण, भरगांव, डवाहण, कोट, कून, दु्रब्बल, अलग, माहन, चेला, खलाणू, कडकोह, सताहन, लागधार तथा साथ लगते क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि कल 22 केवी कोटली फीडर के तहत उच्च ताप लाइनों की जरूरी मरम्मत का कार्य किया जायेगा। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील की है।