Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….

Ankita • 21 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के 33/11 केवी सब स्टेशन सम्खेतर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में कल यानी 22 फरवरी को 12 बजे से 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल संख्या 1 मंडी नरेश ठाकुर द्वारा दी गई है। सहायक अभियंता ने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील भी की है।

उन्होंने बताया कि 33/11 केवी सब स्टेशन सम्खेतर की रूटीन टेस्टींग के कारण सन्यारड़ी, टारना, परिधि गृह, दो-अम्ब, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, डाईट, नर्सिंग होस्टल, जलशक्ति कार्यालय, रवि नगर, सुहड़ा मुहल्ला, अस्पताल रोड़, संजीवन, पैलेस कॉलोनी, गणपति रोड़, मोती बाजार, नेशनल स्ट्रीट, लोअर समखेतर, तुंगल कॉलोनी, टाऊन हॉल, ट्रेजरी कार्यालय, कल्याण कार्यालय, गोल पौड़ी व उसके आस पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।