Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….

PARUL • 9 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर के विद्युत उपमंडल कक्कड़ में कल यानि 10 मार्च को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल कक्कड़ के सहायक अभियंता द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि 10 मार्च को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते गांव बजरोल, पलभू, भराईयां दी धार, भटलंबर, रांगड़ेया दी धार और आसपास के गांवों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

विद्युत उपमंडल कक्कड़ के सहायक अभियंता ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।