जिला के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….
हमीरपुर में 10 नवंबर को बिजली बाधित रहेगी, ये क्षेत्र रहें प्रभावित
HNN/ ऊना
विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 1 अप्रैल को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
यह जानकारी विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के सहायक अभियंता ई. दिनेश चौधरी द्वारा दी गई है। उन्होंने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।
उन्होंने बताया कि विद्युत लाइनों के उचित रखरखाव के कारण ग्राम पंचायत नंगल कलां, टाहलीवाल, मानुवाल, बट्टकलां, ललड़ी, पालकवाह, कुगड़त, हीरां, धुग्गे, नगल खुर्द, चांदपुर, कर्मपुर, भदौड़ी, गुरपलाह, बाथू, बाथड़ी व औद्योगिक बाथू में बिजली बंद रहेगी।