Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….

Ankita • 6 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के विद्युत उपमंडल भुंतर के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में 7 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल भुंतर द्वारा दी गई है।

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कल मणिकर्ण चौक, शमशी, तेगूबेहढ़ हॉस्पिटल, सेरी बेहढ़, आईटीआई, गदौरी, जौली, पंड़ितबेहढ़, जीबी पंत संस्थान में बिजली बंद रहेगी।

उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान 11 केवी फीडर भुंतर एचटी लाइनों की मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाना है। उन्होंने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।