जिला के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर के विद्युत उपमंडल धनेटा के कुछ क्षेत्रों में कल यानि 7 अप्रैल को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता सुशील कुमार ने यह जानकारी दी है।
जानकारी देते हुए सहायक अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत मालग, बढेड़ा, सनाही, अटयालू, खतरोड, मसान बिहाल, रजोल, रामनगर और चराड़ा के सभी गांवों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
विद्युत उपमंडल धनेटा के सहायक अभियंता सुशील कुमार ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।