जिला के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….
हमीरपुर में 10 नवंबर को बिजली बाधित रहेगी, ये क्षेत्र रहें प्रभावित
HNN/ ऊना
जिला ऊना के विद्युत उमंडल बसाल के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में 8 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उमंडल बसाल के सहायक अभियंता ई. कुशल धीमान द्वारा दी गई है।
जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कल अप्पर कोटला, लोअर कोटला, डंगोली, बरनोह, समूह व कोटला खुर्द इत्यादि इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान 11 केवी झलेड़ा फीडर के तहत विद्युत संबंधी रख रखाव का कार्य किया जाना है। उन्होंने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।