Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….

Ankita • 9 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

132 केवी ऊना-टाहलीवाल में ट्रांसमिशन लाइन को हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 32 एमडब्लू सोलर पावर प्लांट पेखूबेला के साथ जोड़ने के चलते 10 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल ऊना के सहायक अभियंता ई. दीपक कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि 132 केवी उपकेंद्र टाहलीवाल में सुबह 9 से शाम 3 बजे तक, 33 केवी एचएन स्टील इंडस्ट्री, 33 केवी सुखजीत एग्रो इंडस्ट्री, 33 केवी उपकेंद्र टाहलीवाल, 33 केवी उपकेंद्र संतोषगढ़, 33 केवी उपकेंद्र गोंदपुर, 11 केवी इंडस्ट्रियल एरिया फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता ई. दीपक कुमार ने इस अवधि के दौरान बिजली उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।