जिला के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/चंबा
विद्युत उपमंडल चंबा-2 के तहत विद्युत पकेंद्र 33केवी चनेड़ की आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 10 अप्रैल को सुबह 9:00 शाम 6:00 बजे तकविद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि सरू, धनई, उदयपुर, रिंडा, चैहली, सिंगी, पंजोह, चीलबंगला, बनोटू, कोहलड़ी, करोट, काकेला, चाहला, द्रड्डा, परिहार, भनोता, चनेड़ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने कहा कि मरम्मत कार्य मौसम पर निर्भर रहेगा। उन्होंने इस दौरान क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।