Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति…

PARUL • 17 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में 33/11 केवी सब-स्टेशन कुल्लू के संरक्षण और परीक्षण टीम सुंदरनगर द्वारा आवधिक परीक्षण व 33 केवी लाइन्स के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण कल यानी 18 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

अधिशाषी अभियंता विद्युत मंडल के वीरेंद्र शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि समस्त कुल्लू शहर, हॉस्पिटल, बस स्टैंड कुल्लू, खराहल, सेऊबाग, बबेली, कोलिबेहड़, गांधीनगर, काइस, भेखली, सारी, बंदरोल, बाशिंग, रामशीला व लगवेली आदि क्षेत्रों में 18 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

अधिशाषी अभियंता विद्युत मंडल के वीरेंद्र शर्मा ने इस दौरान जनता से सहयोग की अपील की है।