Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…..

Ankita • 20 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के 11 केवी कलैहली फीडर के अंतर्गत आने वाली एचटी लाइन के नीचे पेड़ों के काटने संबंधित कार्य लाइनों की मरम्मत और रखरखाव के कारण शाढ़ाबाई, कलैहली, बजौरा, रेरी, बजौरा हाट, मशगां, लोअर बजौरा में 21 अप्रैल को आसपास के इलाकों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल भुंतर द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि यदि उपरोक्त तिथि में मौसम खराब या बारिश रहती है तो यह कार्य अगले दिन में किया जाएगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।