जिला के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति…..
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/हमीरपुर
विद्युत उपमंडल नादौन के अंतर्गत कल यानी 21 अप्रैल को 11 केवी नादौन फीडर लाइन की शिफ्टिंग एनएचएआई द्वारा की जानी है। जिसके कारण सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
अक्षय कुमार सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल नादौन ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस कारण नादौन बस स्टैंड, कोट, नगारड़ा और इसके आसपास क्षेत्र प्रभावित होंगे।
उन्होंने जनता से सहयोग का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष 01972-299177 पर संपर्क भी किया जा सकता है।