Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….

PARUL • 4 May 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू के विद्युत उपमंडल भुंतर में 11 केवी/एचटी सीवरेज प्लांट औद्योगिक क्षेत्र शमशी में मौहल फीडर के अंतर्गत आने वाली 11 केवी/एचटी लाइन के शिफ्टिग और सामान्य रखरखाव का कार्य किया जाना है। जिसके चलते कुछ क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल भुंतर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिया, सब्जी मंडी, मौहल चौक, औद्योगिक क्षेत्र, नेचर, पार्क, अंगोरा. फॉम, नारयनी और आसपास के इलाकों में प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल भुंतर ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।