Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….

PARUL • 5 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में विद्युत उपमंडल टाहलीवाल में विद्युत लाइनों के उचित रखरखाव के कारण 6 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के सहायक अभियंता ई. दिनेश चौधरी ने दी।

विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के सहायक अभियंता ई. दिनेश चौधरी ने बताया कि सोमवार को गुरपलाह और अद्यौगिक क्षेत्र बाथू, बाथड़ी में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के सहायक अभियंता ई. दिनेश चौधरी ने बिजली उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।