Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…

Ankita 20 May 2024 Edited 20 May 1 min read

HNN/ मंडी

सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल साईगलू हुक्म चंद ने बताया कि 21 मई को 22 केवी कोटली फीडर मरम्मत के कारण आंशिक रूप से बंद रखा जायेगा।

जिस कारण साईगलू विद्युत उपमंडल के तहत आने वाले क्षेत्र साइगलू, चलोह, सतोहल, सदयाना मोहटली, चेला, गोखड़ा, बग्गी, बटाहर, लागधार, कडकोह, ढलवानी तथा साथ लगते क्षेत्र में 21 मई को सुबह 10 से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल साईगलू हुक्म चंद ने इस अवधि के दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।