जिला के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….
पांवटा साहिब और आसपास 26 नवंबर को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
HNN/ मंडी
विद्युत उपमंडल बग्गी के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में 19 जून को बिजली बंद रहेगी। कल कुछ क्षेत्रों में सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक एचटी लाइन का रखरखाव व पेड़ों की कांट छाँट का कार्य किया जाना है।
यह जानकारी विद्युत उपमंडल बग्गी के सहायक अभियन्ता ई. दिना नाथ चौहान के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि कल खीऊरी, राजगढ़, सटोह, बंगलोह, खादला, भीऊरा, घट्टा, कुम्मी, चवारी, द्रल, सकरोहा, गागल, सिहन, चतरोर व इनके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।