जिला के इन क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद….
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/ मंडी
सहायक अभियन्ता, विद्युत उपमंडल – 2 मंडी, ई. सुनील शर्मा ने बताया कि 19 जून को 22 केवी एचटी लाईन साईगलू से रंधाड़ा तक पेड़ों की कटाई व छंटाई का कार्य किया जाएगा।
इस दौरान विद्युत अनुभाग रंधाड़ा तथा कोठीगैहरी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्र लोहार्डी, गजनोहा, बनायट, तांदी, तंत्गालू, पतरौण, सिरम, चेहर, बटाहण, रखेर के आस पास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी।
उन्होंने उपभोगताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने यह भी बताया कि बारिश होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।