Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद…

Ankita • 22 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड कुल्लू ने बताया कि 11 केवी ढालपुर-1 फीडर में मानसून से पहले पेड़ों की काट-छांट व आवश्यक रखरखाव के लिए फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 23 जून (रविवार) को सुबह 10:00 से शाम 7:00 बजे तक या कार्य के संपूर्ण होने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसमें प्रेस क्लब, कॉलेज गेट, कुल्लू कॉलेज, सीटी हॉस्पिटल लंकाबेकर, लंकाबेहड, महंत बेहड, ऋतुराज कांप्लेक्स, ऑफिसर कॉलोनी बोर्ड कॉलोनी बालावेहर, मिया बेहर, फॉरेस्ट कॉलोनी, आईटीआई कुल्लू, अटल सदन, रमणीक पोस्ट ऑफिस, लोअर दालपुर, होटल शोबला, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल, जूडिशियल कांप्लेक्स, ढालपुर बाजार टैक्सी स्टैंड, वेटनरी हॉस्पिटल शिशमाटी आदि क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड कुल्लू ने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।