जिला के इन क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद….
पांवटा साहिब और आसपास 26 नवंबर को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
HNN/कुल्लू
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल भुंतर ने जानकारी दी कि 11 केवी शाट फीडर की लाइनों की टैपिंग संरचना का निर्माण और बड़ा भुईन स्पर लाइन की सैगिंग के लिए 12 जुलाई को कुछ क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक, पारला भुंतर, जिया, हाथीथान, बड़ा मुईन, छन्नीकोड, शाट, जलूग्रां, बड़ोगी, नरोगी और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अथवा किन्हीं अन्य अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।