जिला के इन क्षेत्रों में 11 मार्च को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/ हमीरपुर
विद्युत उपमंडल लंबलू में 11 मार्च को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि गांव हलाणा, छत्तर, कोहली, डोडरू, जोल कसीरी, धरोग, साई, कैहडरू, समराला, टिक्कर, उझाण, धरनासी, डिढवी, चौकी कनकरी और आसपास के गांवों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।