Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में 2 से 10 मार्च तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति…

By PARUL Published: 1 Mar 2024, 5:27 PM | Updated: 1 Mar 2024, 5:27 PM 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी में 1 केवी गवाली पधर फीडर की उच्च ताप की पुरानी लाईन को बदलने का कार्य शुरू हो चुका है, जिसके कारण कुछ क्षेत्रों में 2 से 10 मार्च तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल पधर ई. संत राम ठाकुर द्वारा यह जानकारी दी गई है।

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 2 से 10 मार्च तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक गांव मोहड़धार, कुन्नू, बाबली, शिंगारी, सीह, सेरी, साहल, माणा, खोपू गरलोग, कनेहर, पाली, सिलग, मलोग, वनोग, बड़ागांव, स्पेरी, जुडर व जमोह आदि के साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल पधर ई. संत राम ठाकुर ने जनता से सहयोग की अपील की है।