जिला के इन क्षेत्रों में 26 फरवरी को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…..
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/मंडी
विद्युत उपमंडल लडभड़ोल के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं को 33/11 केवी सब स्टेशन चलाहणू में आवश्यक मरम्मत व रखरखाव हेतु 26 फरवरी को विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल लडभड़ोल के सहायक अभियंता ई. करण सिंह द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक 33/11 केवी सब स्टेशन चलाहणु से निकलने वाले 33 केवी चढियार और 11 केवी के सभी फीडर, खददर, भगेहड़, पंडोल, गोलवा, भड़ोल व सिमस के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में उपरोक्त क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।
विद्युत उपमंडल लडभड़ोल के सहायक अभियंता ई. करण सिंह ने आम जनता से सहयोग की अपील की है।