जिला के इन क्षेत्रों में 3 दिन बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति…
HNN/कुल्लू
11 केवी नग्गर फीडर की आवश्यक मुरम्मत और रखरखाव के चलते पतलीकूहल, कटराईं, डोभी, बशकोला व जैंडी आदि क्षेत्रों में पहले 18 जून को बिजली आपूर्ति बंद की जानी थी लेकिन अब बिजली बोर्ड ने समय में बदलाव किया है। विपरीत मौसम व बारिश होने के कारण यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता जितेंद्र ठाकुर ने सभी उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग का आग्रह करते हुए कहा कि आवश्यक कारणों के चलते पतलीकूहल, कटराईं, डोभी, बशकोला व जैंडी में अब 18 जून के स्थान पर 20 जून को बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं लैफ्ट बैंक में 18 जून को नग्गर तथा चचोगी, घुड़दौड़, लरांकेलो, नशाला, जाणा, नथान, हिरनी, बरनोट, अरछंडी व साथ लगते क्षेत्रों में, 19 जून को पुलग, रूमसू, शरण, बलथा, खुमारहटी, रमन, मढ़ी व साथ लगते क्षेत्रों तथा 20 जून को छाकी, सरसेई, हरिपुर, भोष, रांगड़ी, बटाहर, मंसारी, चकलाड़ी, सेरीनगर, धमसू, सजला, करजां, खखनाल, गोजरा व साथ लगते क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।