जिला के ई-रिक्शा परमिट धारक करवाएं पंजीकरण
HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल
जिला के जिन आवेदकों को वर्ष 2022-21 और 2021-22 में सीएनजी ऑटोरिक्शा/ई-रिक्शा और स्टेज कैरिज विज्ञापित परमिट स्वीकृत हुए थे तथा उन्होंने कोरोना काल में वाहन नहीं खरीदें हैं, इन आवेदकों को 31 दिसम्बर तक सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए पंजीकरण, परमिट प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना राजेश कौशल ने दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक 31 दिसम्बर तक पंजीकरण करवा सकते है। इसके उपंरात परमिट/स्वीकृतियां स्वतः रद्द समझी जाएंगी।