HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल
तापमान में लगातार गिरावट होने के चलते बेहद ठंडे मौसम को मध्यनज़र रखते हुए जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए जिला के सभी प्राइमरी स्कूलों के खुलने और बंद करने की समय सारणी में बदलाव किया है।
उन्होंने बताया कि जिला में सभी सरकारी और निजी प्राइमरी स्कूलों के लिए प्रातः 9.30 बजे से सायं 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। राघव शर्मा ने बताया कि ये आदेश छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
राघव शर्मा ने बताया कि ये आदेश सोमवार 26 दिसम्बर से 31 जनवरी, 2023 तक लागू रहेंगे। उन्होंने जिला वासियों से भी आग्रह करते हुए बताया कि वह ठंड के मौसम में अपना ध्यान रखे हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





