लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला के तीनों शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 53,785 ने नवाया शीश

SAPNA THAKUR | 5 अक्तूबर 2022 at 11:14 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठों में नवमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा तथा इस दौरान तीनों ही शक्तिपीठों में हजारों की तादाद में श्रद्धालु मां के चरणों में नमस्तक हुए। बता दें कि इस बार जिला कांगड़ा के तीन प्रमुख शक्तिपीठों ज्वालामुखी, बज्रेश्वरी धाम और चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 26 सितंबर से चार अक्तूबर तक शारदीय नवरात्र मेलों का आयोजन किया गया।

मंगलवार को विधिवत रूप से पूजा अर्चना के साथ शारदीय नवरात्रों का समापन हुआ। इस दौरान नवमी पर तीनों शक्तिपीठों में 53,785 श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। रामनवमी पर शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 15,220, बज्रेश्वरी धाम कांगड़ा में 20,565 और चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 18,000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं तीनों ही शक्तिपीठों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी। इतना ही नहीं प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास किए गए थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]