जिला के दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे व्हीलचेयर, सीपी चेयर व कृत्रिम अंग
HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर में दिव्यांग स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक सुविधा प्रदान की जाएगी। बता दें जिले के 100 दिव्यांग विद्यार्थियों को व्हीलचेयर, सीपी चेयर सहित अन्य कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। कंपनी की ओर से सामग्री आ गई है। जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 113 विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंगों के साथ ही सहायक सामग्री पहुंच गई है।
शीघ्र ही खंड स्तर पर उसका आवंटन कर दिया जाएगा। जो विद्यार्थी घर से शिक्षा ग्रहण कर रहे है, उन्हें घर पर ही सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। दिव्यांग विद्यार्थियों को स्कूलों में पढ़ाई करने में आसानी हो इसलिए ही यह सुविधा प्रदान की गई है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को स्कूल में थैरेपी की सुविधा भी मिलेगी। वर्तमान में जिले के विभिन्न स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा तक 240 विद्यार्थी दाखिल हैं। जबकि 80 दिव्यांग बच्चों को घरों पर पढ़ाई करवाई जाती है।
