Loading...

जिला के विभिन्न इलाकों में इस दिन तक लगेंगे निशुल्क नेत्र जांच शिविर….

PARUL 28 Mar 2024 Edited 28 Mar 1 min read

HNN/चंबा

जिला चंबा के भरमौर में ओपन हैंड संस्था की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आज से शुरू हो गया है जोकि चार अप्रैल तक आयोजित होगा।

इस दौरान संस्था की ओर से भरमौर के विभिन्न इलाकों में निशुल्क नेत्र जांच की जाएगी। इसमें संबंधित क्षेत्र के लोगों की आंखों की मुफ्त में जांच की जाएगी।

शिविर में नेत्र विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देकर लोगों की आंखों की जांच करेंगे। शिविर में ऐसे सभी लोग अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं। जोकि किसी न किसी रूप में आंख की समस्या से पीड़ित हैं।