Loading...

जिला के विभिन्न क्षेत्रों में कल लगेगा पावर कट

SAPNA THAKUR • 20 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

21 दिसम्बर 2022 को 220/132/33 केवी सब स्टेशन कांगू में आवश्यक मरम्मत के कारण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध नहीं होने की वजह से 33/11 के.वी सब स्टेशन बेरी में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल न०1, सहायक अभियंता कुलदीप कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 21 दिसम्बर 2022 को प्रातः 9.00 बजे से शाम से 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बताया कि मौसम व परिस्थितियों के अनुसार कार्य में बदलाव किया जा सकता है।

इन क्षेत्रों में लगेगा पावर कट

बरमाणा, गुगा भटेड, कैंची मोड, डैहर रोड, पंजगाई, कनौण, बलोह, विष्णु, धौण-कोठी, धार-टटोह, सोलग, टिकरी, गुग्गाघाट, गांधी रोपा, मानर, कजयोटा, दयोली, चमलोग, घाघस, बिनोला, नोग, कुडडी, दली, जंगल सुंगल, जबली, रघुनाथपुरा, समोला, कोहलवी, मंडी मानवा, कोठीपुरा, नौणी, राजपुरा, बडू, डड़ोग, नई सारली, कल्लर, पटा, साई कनेता, कचोली, छड़ोल, नेरी, गंभ्भर, जामली व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।