लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में इस दिन से शुरू होगी परीक्षाएं……

PARUL | 15 नवंबर 2023 at 10:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सिरमौर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा जिला सिरमौर में शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 की 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 28 नवंबर से होगी। 8वीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षा 6 दिसंबर तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन सुबह 9:45 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक होगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा आरंभ होने के आधा घंटा पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार आठवीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षा 28 नवंबर से शुरू होगी जो 6 दिसंबर तक चलेगी। उन्होंने इस बारे में परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइन भी जारी की है। इसमें प्रश्नों के जवाब किस तरह से देने हैं, इस बारे स्पष्ट रूप से बताया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अधिसूचना के अनुसार 8वीं कक्षा की 28 नवंबर को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। वहीं, 29 नवंबर को हिमाचल की लोक संस्कृति और योग, 30 नवंबर को संस्कृत की परीक्षा होगी। जबकि एक दिसंबर को गणित, 2 को हिंदी और 4 को कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषय की परीक्षा का आयोजन होगा।

5 दिसंबर को विज्ञान और 6 को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषय के प्रश्नपत्र बोर्ड की ओर से मुहैया नहीं करवाए जाएंगे। इन प्रश्नपत्रों को स्कूलों को अपने स्तर पर तैयार करवाकर परीक्षा का संचालन करना होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]