Loading...

जिला के सरकारी व निजी स्कूलों में कल से इस दिन तक रहेंगी छुट्टियां……

PARUL • 10 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना के सरकारी और निजी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां घोषित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 11 जनवरी से 16 जनवरी तक यह छुट्टियां की जा रही हैं। जिसके बाद 17 जनवरी को दोबारा स्कूल खुलेंगे।

प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि ठंड और लोहड़ी के त्योहार को देखते हुए प्री नर्सरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं के लिए यह छुट्टियां घोषित की गई हैं। सर्दियों की छुट्टियां होने से बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चे बड़े लंबे अरसे से सर्दियों की छुट्टियों का इंतजार कर रहे थे और अभिभावक भी सर्दी की छुट्टियां घोषित करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी और निजी स्कूलों में ये निर्देश लागू होंगे।