Loading...

जिला के स्कूलों व आंगनवाडि़यों में इस दिन मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस…….

Ankita • 29 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के सभी स्कूलों व आंगनवाडि़यों में 26 नंवबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि इस दिन 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसमें 1 से 2 वर्ष की आयु के बच्चों को आधी गोली तथा 2 से 19 वर्ष की आयु वालों को पूरी गोली खिलाई जाएगी। इसके साथ ही 1 से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की खुराक भी पिलाई जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.के. भारद्वाज ने मंडी जिले में सघन दस्त व निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा 2023, राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, रूटीन टीकाकरण व सघन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान के कार्यान्वयन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों से अवगत कराया।